युकां ने िकया श्रमदान
सोलन की हाउसिंग कॉलोनी में श्रमदान करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
सोलन| युवाकांग्रेस सोलन इकाई ने मनोनीत पार्षद राजीव कौड़ा के नेतृत्व में वार्ड-13 की हाउसिंग कॉलोनी में निर्माणाधीन बेडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए श्रमदान किया। इस कार्य में स्थानीय रेजीडेंट सोसायटी के सदस्यों ने भी योगदान रहा। विशाल शर्मा, युवा कांग्रेस के महासचिव निशांत ठाकुर, सोलन ब्लॉक के अध्यक्ष अमित ठाकुर, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश, संजीव ठाकुर, परमिंद्र धीमान, कुलदीप रावत, विकास ठाकुर, पकंज ठाकुर ने अपना सहयोग दिया। युवा कांग्रेस इससे पहले ओच्छघाट में भी सफाई अभियान चला चुकी है।