पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में मनाएं वार्षिक समारोह: शर्मा

स्कूलों में मनाएं वार्षिक समारोह: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार| बीएलसेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल कुनिहार में उपशिक्षा निदेशक जीवन शर्मा की अध्यक्षता में जिला सोलन के सभी स्कूलों के हेडमास्टरों की बैठक आयोजित की गई। स्कूल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जीवन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद हेडमास्टरों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्कूल वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को अवश्य मनाए। इसके अलावा छात्रवृत्ति का कार्य नियमित समय पर हो, स्कूल में ब्वॉयज गर्ल्स के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के पदोन्नति कार्य ग्रहण करने का पूरा ब्योरा स्कूल के हैडमास्टर के पास हो, सूचना प्रौद्योगिकी का ब्यौरा दिया जाए, स्कूल में भवन का नमूना हो, हर स्कूल की अपनी ई-मेल आईडी हो, जिसे दिन में दो बार जांचा जाए, स्कूल के हर कर्मचारी के पास हैडमास्टर को मोबाइल नंबर हो। इस मौके पर नोडल अधिकारी जोगिंद्र, अध्यापक संघ के अध्यक्ष हेतराम वर्मा, सचिव संतोष कुमार बीएल स्कूल के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे।