- Hindi News
- ग्रीन हिल्स में जेईई मेंस का सूचना केंद्र
ग्रीन हिल्स में जेईई मेंस का सूचना केंद्र
सोलन| प्रदेशके छात्रों को जेईई मेंस परीक्षा से अवगत करवाने के लिए ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा जेईई परीक्षा सूचना केंद्र की शुरुआत की गई, जिसमें इंजीनियरिंग की शिक्षा में रुचि रखने वाले प्रदेश के छात्र जेईई परीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना ग्रीन हिल्स परिसर जाकर अथवा फोन द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज की पीआरओ किरण भारद्वाज ने बताया कि इंजीनियरिंग की शिक्षा में छात्रों की गहन रुचि है लेकिन सूचना के अभाव के कारण बड़ी संख्या में छात्र यह प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाते। इस कारण ग्रीन हिल्स द्वारा यह सूचना केंद्र स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा फार्म के आवेदन की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है।