धाला पाटी में मनाया स्वयंसेवी दिवस
सोलन| नेहरूयुवा केंद्र सोलन की ओर से ग्राम पंचायत बसाल के गांव धाला पाटी में सोमवार को स्वयंसेवी दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया इस मौके पर करीब 50 ग्रामीण महिलाओं ने गांव की सफाई की। एनवाईके सोलन के लेखाकार लेखराज कौशिक ने बताया कि सोमवार को सोलन की ग्राम पंचायत के धाला-पाटी गांव में स्वयंसेवी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनवाईके के स्वयंसेवी ज्योति ने कहा कि सभी लोगों को अपने दैनिक कार्यों से कुछ समय निकाल कर सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया। लेखराज कौशिक ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति होती है और हम मिलजुलकर किसी भी बड़े कार्य को सहजता से कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों का युवा क्लब, सेल्फ हेल्प ग्रुप महिला मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया।