पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकगीत में कुनिहार प्रथम

लोकगीत में कुनिहार प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साेलन| जिलायुवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की तरफ से सीनियर सेकंडरी स्कूल ममलीग में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य शास्त्रीय गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पृथ्वीराज भागचंटा ने बताया कि लोकगीत प्रतियोगिता में कुनिहार खंड प्रथम कंडाघाट द्वितीय रहा। इसी तरह लोक नृत्य में कंडाघाट प्रथम कुनिहार द्वितीय, एकांकी में सोलन प्रथम नालागढ़ द्वितीय, शास्त्रीय गायन में कुनिहार के रविदास प्रथम सोलन की शिल्पा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा तबला वादन में कंडाघाट के विक्रम धर्मपुर के सुरेंद्र शर्मा ने दूसरा, हारमोनियम लाईट में सोलन के दीपक ठाकुर प्रथम धर्मपुर के देसराज ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। सितार वादन में कुनिहार के अक्षय कुमार और वाद्य यंत्र कुनिहार खंड अव्वल रहा। समापन अवसर पर कांग्रेस कमेटी कंडाघाट के उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा रामेश्वर दास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर अव्व्ल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उप-तहसील के नायब तहसीलदार परमानंद शर्मा, सीनियर सेकंडरी स्कूल ममलीग के प्रिंसिपल ओपी कायस्थ, पंचायत प्रधान सत्या परिहार, कार्यालय के युवा संयोजक बलीराम शर्मा, विजय ठाकुर, कुश्ती प्रशिक्षक अजय तनवर, सतपाल रक्षा वर्मा भी मौजूद रहे।