रिज पर लगाई जाए अंबेदकर की प्रतिमा
सोलन | हिमाचलप्रदेश हरिजन लीग की प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल कौंडल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें पांच अक्टूबर को होने वाले उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लीग के सदस्यों ने डॉ भीम राव अंबेदकर की शिमला के चौड़ा मैदान में स्थापित प्रतिमा को रिज मैदान या फिर विधानसभा परिसर में स्थापित करने की मांग की। महासचिव बक्शी चंद, प्रदेश प्रवक्ता मदन हिमाचली जिला अध्यक्ष लीला दत्त अािद मौजूद थे।