पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2015 में होगा साइंस का राष्ट्रीय सम्मेलन

2015 में होगा साइंस का राष्ट्रीय सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमसाइंस कांग्रेस एसोसिएशन की बैठक सोलन में डॉ. दीपक पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली बार शिमला में हुई बैठक के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के अलावा अगले वर्ष 2015 में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन के स्थान और समय के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से 11-12 अप्रैल, 2015 को राष्ट्रीय सम्मेलन करवाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा एसोसिएशन एक वैज्ञानिक पत्रिका की भी शुरुआत करेगी।

इसकी समिति गठित करने का उत्तरदायित्व डॉ. सुशील कालिया को दिया गया। इस दौरान धन संचय समिति भी बनाई गई, जिसका अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा को बनाया गया। स्क्ूलों में बच्चों में साइंस के प्रति जागरुकता साइंस के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान समिति गठित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड में जमा दो में साइंस में आने वाले दो टॉपर्स को एसोसिएशन सम्मानित करेगी। इस साइंस समिति का अध्यक्ष डॉ. कमलदेव को बनाया गया। कार्यकारिणी ने शिमला में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने पर सहमति जताई। इस क्षेत्रीय कार्यालय के प्रचार-प्रसार की मुख्य जिम्मेदारी डॉ. पवन राणा डॉ. महेंद्र को सौंपी गई। बैठक में डॉ. पवन राणा, डॉ. सुशील कालिया, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. प्रदीप सिंह, गुलेर सिंह राकेश शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा