पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन में 108 ने ईएमटी और पॉयलट्स को िदया सम्मान

सोलन में 108 ने ईएमटी और पॉयलट्स को िदया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| जिलाक्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 108 एंबुलेंस सर्विंस के कर्मचारियों ने इंप्लॉइमेंट मीट का आयोजन किया। इसमें सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर के लगभग 60 कर्मचारियों ने भाग लिया। ईएमई सोलन मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस मौके पर बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सोलन से ईएमटी रणवीर, पायलट धनीराम, शिमला से इएमटी रविदत, पायलट दीपक सिरमौर से इएमटी सतीश, पायलट अंकित को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 108 के कर्मचारी दिन-रात अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदेश के लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 108 आने से प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शिमला जोन के कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत गोसांई जिला प्रभारी तरुण सिक्का, फाइनेंस हेड रवि और एचआर राघव भारद्वाज भी उपस्थित थे।