पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन, नाहन में पुलिस ने पकड़ी चरस

सोलन, नाहन में पुलिस ने पकड़ी चरस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साेलन, नाहन| सोलनपुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (सीआईए) ने शामती के समीप एक व्यक्ति के कब्जे से 1.78 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए सोलन के अंबी लाल, ओम प्रकाश, अमित, विनोद शनिवार को शामती काली मंदिर के समीप रूटीन गश्त पर थे। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर पुलवाहल से सोलन रही एक बस की तलाशी ली तो हरियाणा निवासी सूबे सिंह के कब्जे से 1.78 ग्राम चरस पकड़ी। उधर पुलिस ने कांशीवाला में एक कार की चैकिंग की तो उसमें से 265 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने गाड़ी में सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी एनएस नेगी ने की।