‘पुष्प केंद्र चायल होगा अपग्रेड’
चायल| प्रदेशकी बागवानी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने शनिवार को चायल के महोग स्थित आदर्श पुष्प केंद्र का दौरा किया। उन्होंने आदर्श पुष्प केंद्र को अपग्रेड करके पुष्प और बागवानी के बड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम शुरू करने की सहमति देते हुए इसे हरी झंडी दे दी।
विभाग ने आदर्श पुष्प केंद्र को अपग्रेड करके यहां बड़े पैमाने पर पुष्प उत्पादकों बागवानों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण शुरू करने की योजना सरकार के विचाराधीन भेजी थी।
संभावनाएंजांची
बागवानीमंत्री ने आदर्श पुष्प केंद्र में वर्तमान में चल रहे कार्यों और बड़े स्तर पर आधुनिक प्रशिक्षण जैसे कार्यों के लिए आदर्श पुष्प केंद्र को अपग्रेड करने की संभावनाओं का जायजा लिया।
उन्होंने टिशू कल्चर लैब, पॉलीहाउस में पैदा किए जा रहे फूलों, पुष्प उत्पादकों को प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने इन गतिविधियों को अपग्रेड करने को हरी झंडी दी। इस मौके पर कांग्रेस सोलन विधानसभा क्षेत्र कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, निदेशक बागवानी डॉ. गुरदेव सिंह, उपनिदेशक बागवानी शिमला डॉ. एके मिश्रा, प्रभारी एवं विषयवाद विशेषज्ञ आदर्श पुष्प केंद्र बीएस गुलेरिया, स्टाफ कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महोग बाग में आदर्श पुष्प केंद्र का निरीक्षण करतीं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स।
अपग्रेड होकर चायल आदर्श पुष्प केंद्र की टिशू कल्चर लैब में सेब के पौधे तैयार करके प्रदेश के बागवानों को मुहैया किए जाएंगे। इससे विदेशों से इस पद्धति से आयात पर होने वाला व्यय समाप्त होकर बागवानों को लाभ मिलेगा। यहां प्रशिक्षणों के लिए प्रतिभागियों को ठहरने-खाने जैसी कई सुविधाएं मिलेगी। प्रशासनिक कार्य भी यहां किए जाएंगे। आदर्श पुष्प केंद्र आठवीं पंचवर्षीय योजना में 1992-97 में स्थापित हुआ। इसके 4.5 हैक्टेयर क्षेत्र में से केवल 2-5 हैक्टेयर क्षेत्र में ही पुष्प उत्पादन किया जाता है।