पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिल्ड्रन पार्क में पैवर लगाने का कार्य शुरू

चिल्ड्रन पार्क में पैवर लगाने का कार्य शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| नगरपरिषद के तहत आने वाली हाउसिंग कॉलोनी फेज-1 के चिल्ड्रन पार्क में पैवर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी लंबे समय से पार्क के जीर्णोद्घार की मांग करती रही थी। पार्क में पैवर लगने से जहां बच्चों को खेलने की आसानी रहेगी, वहीं वरिष्ठ नागरिक भी यहां सुबह-शाम सैर का आनंद ले सकेंगे। मनोनीत पार्षद राजीव कौड़ा ने बताया के कॉलोनी में विकास कार्यों काे बल दिया जा रहा है। इसके तहत पार्क का जीर्णोद्घार, नालियों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा फेज-2 की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर दो नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई है। कॉलोनी में सनातन धर्म सभा रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी की मदद से बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया गया है।