कसौली पहंुचे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य
धर्मपुर|नेशनल कमीशनअल्पसंख्यक समुदाय भारत सरकार कैप्टन प्रवीन दावर का रविवार को कसौली में पहुंचने पर निदेशक अल्पसंख्यक समुदाय हिमाचल प्रदेश अशोक मसीह अन्य विभागीय अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रवीण दावर सोमवार को डीसी कार्यालय में प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद उसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। मंगलवार को सिरमौर जिला के नाहन में भी अधिकारियों के साथ भी इसी तरह की बैठक करेंगे। इसी तरह वह बुधवार को शिमला में राज्य स्तरीय बैठक कर योजनाओं की जमीनी हकीकत को भी जानेंगे। इन तीनों जिलों में बैठकों के बाद मिलने वाले सुझावों पर प्रवीन दावर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ बैठक करेंगे।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रवीण दावर का स्वागत करते लोग।
आज सोलन डीसी ऑफिस में लेंगे अधिकारियों की बैठक