पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोलन में मिला राजस्थान से लापता नाबालिग

सोलन में मिला राजस्थान से लापता नाबालिग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|राजस्थान केगंगानगर से लापता हुआ 9 साल का अरविंद रेलवे पुलिस को शिमला जा रही अप मिक्स ट्रेन में मिला। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर नाबालिग को चंडीगढ़ के रिश्तेदार को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार अरविंद दो दिन पहले गलती से कालका रही ट्रेन में बैठ गया। घबराहट के चलते बच्चा बीच में किसी भी स्टेशन पर नहीं उतरा, लेकिन कालका पहुंचने के बाद वह शिमला की तरफ रही अप मिक्स ट्रेन में बैठ गया। सोलन में रूटीन चैकिंग के दौरान रेलवे पुलिस को अरविंद की हालत पर संदेह हुआ। पूछताछ के बाद अरविंद ने गंगानगर में रह रहे अपने पिता का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। इस पर पुलिस ने पिता दीनदयाल से संपर्क कर अरविंद के मिलने की सूचना दी। इस पर दीनदयाल ने चंडीगढ़ में रह रहे एक नजदीकी रिश्तेदार को सोलन भेजा, जो अरविंद को अपने साथ ले गया। दीनदयाल ने बेटे को सही सलामत बरामद होने के लिए रेलवे पुलिस सोलन का आभार व्यक्त किया है। रेलवे पुलिस के एएसआई सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्चे को उसके रिश्तेदार के साथ भेज दिया गया है।