- Hindi News
- नाहन के कई वार्डों में दो दिन से नहीं आया पानी
नाहन के कई वार्डों में दो दिन से नहीं आया पानी
नाहनउठाऊ पेयजल योजना के मुख्य पंप हाउस खैरी का ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से नाहन शहर के कई वार्डों में पानी नहीं रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से पानी लिफ्ट नहीं किया गया। इस कारण शहर के कई हिस्सों को पानी नहीं दिया गया।
खैरी का पानी शहर के बड़े हिस्से को सप्लाई किया जाता है। फिलहाल नेहर स्वार पेयजल योजना से ही शहर को पानी देने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उठाऊ पेयजल योजना खैरी से 28 से 30 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जाता है, जबकि नेहर सवार से 7 से 9 लाख पानी मिल रहा है। दोनों मिलकर शहर को 36 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति करती है।
आज भी बंद रहेगी आपूर्ति
सिंचाईएवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि नया बाजार, गोबिंदगढ़, बाल्मिकी बस्ती, अमरपुर मौहल्ला आदि क्षेत्रों में मंगलवार को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
मात्र छह से सात घंटे ही हो रही पंपिंग
खैरीउठाऊ पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से सोलन से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है, मगर नया ट्रांसफार्मर होने की वजह से मात्र 6-7 घंटे ही पंपिंग की जा रही थी। ट्रांसफार्मर को कुछ समय के लिए रेस्ट देना पड़ रहा था। रविवार शाम को नए ट्रांसफार्मर में लिकेज होने की वजह से पंपिंग नहीं हो पाई। हालांंकि आईपीएच विद्युत विभाग दावा कर रहा है कि बुधवार तक दोनों ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया जाएगा।