दुकान का ताला तोड़ उड़ाई 65 हजार नगदी
शहरके मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ओम फैशन सोलन के मालिक इंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा दुकान के शटर में लगा ताला गायब है। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो दुकान के लॉकर में रखे पैसे गायब थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि दुकान के लॉकर से करीब 65 हजार रुपए चोरी हुए हैं। अभी तक की गई पुिलस जांच में पाया गया है कि शटर के बाहर लगा ताला मौके पर नहीं पाया गया है, जबकि शटर कैसे ऊपर उठा इस बात की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रत्येक पहलू की जांच किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एएसपी सोलन भगत सिंह ठाकुर भी मौके का दौरा किया। थाना प्रभारी सोलन अनिल धौल्टा ने बताया कि पुलिस ने इंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोलन में चाेरों ने लगाई सेंध, मामला दर्ज