कंधर में पुिलस को मिला मृत तेंदुआ
सोलन| थानाबाघा के तहत पुलिस ने गांव कंधर से मृत तेंदुआ बरामद किया। पुलिस को किसी ने कंधर के साथ लगते गांव समतहरी में मृत तेदुंए के मिलने की सूचना दी। इस पर थाना के एसएचओ ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को मृत पाया। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन में तेंदुए का गला तार से लिफ्टा पाया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किन्ही अज्ञात लोगों ने जानवारों को पकड़ने के लिए जंगल में वायर ट्रेप लगा रखा था। इसमें फंस कर तेंदुए की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वाइड लाइफ एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।