नाहन डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू
मुख्यडाकघर जिला सिरमौर में कोर बैंकिंग सोल्युशनज सेवा सोमवार को शुरू हुई। सेवा का शुभारंभ चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश अनंत नारायण नंद ने किया। अनंत नंद ने बताया कि नाहन में कोर बैंकिंग सोल्युशनज सेवा शुरू होने से यह कार्यकाल अब देश के 1946 अन्य डाकघरों के नेटवर्क में शामिल हो गया है। अब इस डाक घर के खाताधारक देश के किसी भी कौने में स्थित दूसरे सीबीएस डाक घर में लेनदेन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही डाक विभाग यहां पर एटीएम भी स्थापित करेगा। विभाग यह भी प्रयास है कि इसे इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 12 डाकघर इस नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का प्रयास रहेगी कि वह कस्टमर को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करंे। इस अवसर पर सोलन मंडल के अधीक्षक डाक घर बीएस सेन, नाहन उपमंडल के सहायक अधीक्षक भजन दास, शिमला के सहायक अधीक्षक सीबीएस रतनचंद शर्मा डाकपाल नाहन रोशनी देवी के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
नाहन| मुख्यडाकघर में कोर बैंकिंग सोल्युशनज सेवा के शुभारंभ माैके पर उपस्थित लोग।