सोलन में आज से 16 तक बाधित रहेगी बिजली
सोलन|विद्युत लाइनोंकी मरम्मत के चलते सोलन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सोलन-1 के सहायक अभियंता ब्रिजेश ठाकुर ने बताया कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अपर बाजार एवं मोहन कालोनी में पूर्णत: और बाण मोहल्ला, लोक निर्माण विश्राम गृह, लोअर बाजार, गंज बाजार, मुरारी मार्केट मालरोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी। इसके अलावा वसुंधरा कालोनी, नेगी कालोनी, साई मंदिर, काली माता मंदिर, शामती एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में 12 13 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।