पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में आप की जीत पर सोलन, सिरमौर में जश्न

दिल्ली में आप की जीत पर सोलन, सिरमौर में जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सोलन इकाई ने जम कर जीत की खुशी मनाई। पार्टी ने इस दौरान शहर में रैली निकाल कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई भी बांटी। उन्होंने पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

हिमाचलमें भी रचा जाएगा इतिहास: शर्मा

इसमौके पर जिला संयोजक रमेश शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि आगामी चुनाव में हिमाचल में भी दिल्ली जैसा इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय भ्रष्टाचार, महंगाई, रिश्वतखोरी, महिला उत्पीड़न, कालाबाजारी, भाई भतीजा वाद, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों का बोलबाला है। उन्होंने लोगों से इन कुरीतियों से निजात पाने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का भी आह्वान किया। रैली में जिला संयोजक रमेश शर्मा समेत सचिव राजेश तोमर, नालागढ़ संयोजक हरिदत्त शर्मा, अर्की संयोजक पवन ठाकुर, कंडाघाट से राजीव शर्मा, लीगल सैल के प्रवीण शर्मा, भारत भूषण, राजेश कुमार इत्यािद भी मौजूद रहे।

नाहन में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली जश्न रैली

नाहनशहर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई आप की जीत पर जश्न रैली निकाली। वहीं आप पार्टी की खुशी में शहर के कई लोगों ने अपनी दुकानोंं चौराहों पर मिठाइयां बांटी। इस दौरान आशुतोष गुप्ता ने भी फास्ट फूड बांटे। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों को जनता जान चुकी है। इसलिए जनता ने आप पार्टी का समर्थन कर रिकोर्ड तोड़ मत देकर दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनाई है। दिल्ली की पढ़ी-लिखी जनता ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस भाजपा के झूठे वायदे में नहीं आएंगे। एक सशक्त सरकार दिल्ली में बनाएंगे। इसका नतीजा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का साथ देकर दिल्ली में एक सशक्त पार्टी बनाई है।

नाहन|दिल्ली मेंआम आदमी पार्टी की जीत पर नाहन शहर में जश्र मनाते आप कार्यकर्ता

सोलन| दिल्लीमंे आप पार्टी की जीत के बाद सोलन में विजयी रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत की गूंज सोशल मीडिया पर दिनभर हिमाचल में भी गूंजती रही। चुनाव परिणाम आने शुरू ही हुए थे कि आप को भारी बढ़त मिलते देख लोग फेसबुक और व्हट्स एप पर धड़ाधड़ पोस्ट करने लगे। सोशल मीडिया पूरे दिन आप ही आप, कांग्रेस-बीजेपी साफ, केजरीवाल ने धोखा दिया, झाड़ू बोल कर वेक्यूम क्लीनर चला दिया जैसे पोस्ट छाए रहे। इसके अलावा किरण बेदी पर कुछ इस तरह से तंज किया-सुन रहा है तू, रो रही हूं मैं। प्रधानमंत्री मोदी और बाबा रामदेव पर भी खूब तंज कसे गए। दिल्ली चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही चर्चाओं का दौर गर्म था जैसे जैसे सुबह से चुनाव परिणामों के रुझान आने शुरू हुए और दिल्ली की तस्वीर साफ होती रही तो लोग एक दूसरे को सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट भेजने में मशगूल हो गए।