- Hindi News
- त्रिवेणी स्कूल की प्रधानाचार्य का शोध 13 को राष्ट्रीय सम्मेलन में होगा पेश
त्रिवेणी स्कूल की प्रधानाचार्य का शोध 13 को राष्ट्रीय सम्मेलन में होगा पेश
सोलन| त्रिवेणीस्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्रधानाचार्य का समकालीन वैश्विक आर्थिक मुद्दों प्रदेश के विकास के अनुभवों पर किया गया शोध 13 फरवरी को हमीरपुर में हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में पेश होगा। इस शोध पत्र में हिमाचल मे जमीन की खरीद पर लगने वाले उच्च स्टांप शुल्क रजिस्ट्रेशन शुल्क मे भारी कटौती करने की अनुशंसा की गई है, ताकि भू-माफिया पर नकेल कसी जा सके। इस शोध पत्र में स्टांप शुल्क को घटाकर 2 प्रतिशत करने का सुझाव दिया गया है। इससे भू-माफिया पर रोक लगेगी। कर की चोरी, भ्रष्टाचार काले धन मे भी कमी आएगी। इसके अलावा स्कूल की प्रधानाचार्या पिंकी रमौल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर मे 13-14 फरवरी को समकालीन वैश्विक आर्थिक मुद्दों प्रदेश के विकास के अनुभवों पर होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन मे बजट सुधार पर अपना शोध पेश करेंगी।