- Hindi News
- सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लागू हो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई
सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लागू हो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई
सोलन| छात्रअधिकार कल्याण समिति हिमाचल बेरोजगार संघ ने राजकीय प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम को लागू करने का स्वागत किया है। साथ ही इस निर्णय को सभी सरकारी स्कूलों में शुरू करने मांग की है। छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन नेगी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के सचिव पवन कुमार ठाकुर ने कहा कि इस व्यवस्था से गरीब-अमीर ग्रामीण शहरी छात्रों की बीच बनी खाई को पाटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 140 प्राथमिक स्कूलों ने अंग्रेजी माध्यम पढ़ाने की हामी भरी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के निर्णय का अधिकार शिक्षकों एसएमसी के बजाए सरकार के पास ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम लागू करने के लिए दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं जोकि तर्कसंगत नहीं है।