- Hindi News
- 2 दशक में सीवरेज योजना से नहीं जुड़ा सोलन
2 दशक में सीवरेज योजना से नहीं जुड़ा सोलन
शहरके पर्यावरण को स्वच्छ निर्मल बनाना नगर परिषद आईपीएच के लिए मुश्किल हो गया है। कारण है कि सोलन के लिए मंजूर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजना का अधर में लटकना। दोनों विभाग की कार्यप्रणाली के चलते यह कार्य दो दशकों से लटका हुआ है।
परियाेजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार की तरफ से जमीन अधिग्रहण के रूप में अभी तक करीब 25 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जा चुके हैं। आईपीएच ने शहर को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के लिए पांच जोन बनाए हैं। इसमें से अभी तक जोन का कार्य ही पूरा हो पाया है। इस जोन में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने सीवरेज लाइन बिछाने में करोड़ों रुपए तो खर्च हुए, लेकिन लोगों ने सीवेरज के कनेक्शन ही नहीं लिए। इसके चलते जोन बी में बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सफेद हाथी बन कर रह गया है। आईपीएच ने परियोजना के बी जोन के तहत आने वाले सर्कुलर रोड, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ रोड, टैंक रोड, जेबीटी रोड, कोटलानाला, सन्नी साइड क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई है। इसके लिए पटराल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। इसके लिए करीब 2 हजार घरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा होने के बाद ही शहर के बाकी चार जोन में सीवरेज लाइन बिछाने ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य संभव होगा। हैरानी की बात है कि नगर परिषद अभी तक करीब 300 घरों को ही जोड़ने में कामयाब हो पाई है। इसके चलते क्षेत्र के कई घरों की सीवरेज को पास के नालों में छोड़ा गया है। इससे स्थानीय कॉलोनियों के लोग दूषित हवा में जीने को मजबूर है। इसी तरह कई जगहों पर सीवरेज की लीकेज से लोगों को गंभीर बीमारियों फैलने की आशंका रहती है।
विभागों में तालमेल की कमी, नहीं जुड़ी कॉलोनियां
नगरपरिषद आईपीएच में आपसी तालमेल के अभाव में जोन बी की आवासियों कॉलाेनियाें की सीवरेज काे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा जा रहा है। नगर परिषद का दावा है कि जोन में उपभोक्ताओं को मुफ्त में सीवरेज कनेक्शन देने के लिए आईपीएच को करीब 60 लाख रुपए की राशि दी गई है। इसके तहत मुख्य लाइन से घरों की दूरी तक नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही टॉयलेट को भी कनेक्ट किया जाना है। तकनीकी खामियों के चलते यह कार्य अधर में लटका हुआ है। कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मुख्य रास्तों में सीढ़ियों की खुदाई की गई है, लेकिन लाइन नहीं बिछने के चलते स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतें पेश रही है।
^ सीवरेज लाइन बिछाने के लिए आईपीएच को धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। लोगों को कनेक्शन लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। लाइन बिछने के बाद कनेक्शन लेना जरूरी किया जाएगा। बीआरनेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सोलन
^जोन बी का कार्य पूरा हो चुका है। कॉलोनियों को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। अन्य जोन का कार्य पूरा करने के लिए रिवाइज्ड डीपीआर बनाई गई है। हेमंततनवर, एक्सईएन, आईपीएच, सोलन