पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी तक नहीं सुलझी पलाह मर्डर की गुत्थी

अभी तक नहीं सुलझी पलाह मर्डर की गुत्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाकनाघाटके पलाह में मंगलवार रात को हुए मर्डर की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि पलाह गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए डिटेन जरूर किया है।

मामले में गांव का एक संदिग्ध युवक भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। अभी जांच में यह बात ही सामने आई है कि पपलोल गांव का जयगोपाल मंगलवार रात को पलाह में रूपलाल के घर गया था। वहां रात को रूपलाल की रसोई में शराब का दौर चला। इस दौरान अन्य युवक दीपक भी उनके साथ था, वहीं इनमें झगड़ा हुआ और दूसरे दिन गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में जयगोपाल का अधजला शव लोगों को मिला। पुलिस ने इस बारे में रूपलाल से पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल उसने कुछ नहीं बताया है। वीरवार को डीएसपी हेडक्वार्टर हेमंत ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ फिर पलाह गांव पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य के रूप में अधजले कपडे़ आदि जुटाए।