दामकड़ी में महिला की जहर खाने से मौत
सोलन | शहरसे करीब पांच किलोमीटर दूर दामकड़ी में एक महिला ने जहरीली चीज खाकर जान दे दी। महिला की पहचान गीता देवी (25)के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार सुबह महिला ने अपने पति को लकड़ियां उठाने के लिए कहा था। इस पर पति ने कहा कि वह दूध देकर लौटने के बाद यह कार्य कर देगा। इसके बाद गीता ने घर में मौजूद कोई जहरीली चीज खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।