पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसौली स्कूल के छात्रों ने किया ग्रीन हिल्स पॉलिटेक्निक का भ्रमण

कसौली स्कूल के छात्रों ने किया ग्रीन हिल्स पॉलिटेक्निक का भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|ग्रीन हिल्सपॉलिटेक्निक कुमारहट्टी में वीरवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल कसौली की दसवीं जमा एक आईटी वोकेशनल के 23 छात्रों ने भ्रमण किया। उनके साथ स्कूल प्रवक्ता शैलजा गुप्ता गणेश दत्त भी थे। संस्थान की पीआरओ किरण भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान छात्रों को संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं का भ्रमण करवाया गया। संस्थान की आईटी इंजीनियरिंग शाखा के प्रवक्ता राजेश कुमार गौरव सैनी ने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इससे पूर्व प्रिंसिपल ओंकार सिंह भाटिया ने छात्रों का स्वागत करते हुए 21वीं सदी में तकनीकी शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के चेयरमैन किरपाल सिंह ने छात्रों का आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर स्वावलंबी बनें।