पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूसा प्रणाली के विरोध में एबीवीपी ने की नारेबाजी

रूसा प्रणाली के विरोध में एबीवीपी ने की नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीरवार को डिग्री काॅलेज सोलन में रूसा प्रणाली छात्र संघ चुनाव बहाल की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिला संयोजक अमन वर्मा नगर उपाध्यक्ष अक्षांश शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में लागू रूसा प्रणाली से छात्रों को किसी भी तरफ का लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से छात्रों में असंतोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि रूसा प्रणाली लागू होने के बाद परीक्षा परिणाम में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत समय सारिणी भी पूर्ण रूप से निर्धारित नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपए की ग्रांट हासिल करने के लिए इस रूसा प्रणाली को अपनाया है, लेकिन इससे छात्रों को के बराबर सुविधा मिल रही है।

इकाई अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने कहा कि चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हाे चुकी हैं, लेकिन पहले दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक पूर्ण रूप से घोषित नहीं हुआ है। इससे छात्रों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है।

मांगें मानी तो कॉलेजों में रोज दिए जाएंगे धरने

उन्होंनेकहा कि सरकार की मनमानी के चलते छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रूसा प्रणाली को बंद नहीं किया गया तो कॉलेजों में रोज धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। इकाई के छात्र नेताओं ने कॉलेजाें में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि चुनाव पर प्रतिबंध लगाने से छात्रों के लोकतांत्रित अधिकार का हनन किया जा रहा है। प्रदर्शन में इकाई सचिव, उदय, जिला संयोजक अमन, उपाध्यक्ष विक्रम, संदीप, नीरज, सहसचिव अर्चना, प्रियंका, अंबिका, मृधू, मालविका, श्वेता, अमर विक्रांत, अक्षांश, चेतना, पुष्कर भी शामिल हुए।

छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की उठाई मांग

डिग्री काॅलेज सोलन में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।