पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन विवि में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

अग्रसेन विवि में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | महाराजाअग्रसेन यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एसपी बंसल ने किया। इस दौरान बैडमिंटन, शतरंज, कैरम टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों के साथ-साथ टीचर स्टाफ के सदस्य भी भाग लेंगे। मौके पर वीसी एसपी बंसल ने कहा कि खेल में विजय प्राप्त करने के लिए टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए प्रयासरत है। यूनिवर्सिटी में सभी सुविधाओं से लैस स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।