- Hindi News
- शिविर में किसानों को बताई विभाग की योजनाएं
शिविर में किसानों को बताई विभाग की योजनाएं
यूकोआरसेटी सोलन और कृषि विभाग सोलन की तरफ से ग्राम पंचायत डांगरी में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यूको आरसेटी के संकाय सदस्य किरन कश्यप ने लोगों को आरसेटी में करवाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी मे सभी प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क करवाए जातें हैं और साथ में आने जाने का बस किराया दोपहर भोजन की भी सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी युवा बेरोजगार हैं वे आरसेटी से अपने रुचिपूर्ण विषय में प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डीपी चाैहान ने कृषि विभाग की अनेक गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस दौरान मिट्टी के प्रशिक्षण पर भी बल दिया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी एचएल आजाद , कृषि प्रसार अधिकारी नेगी पंचायत प्रधान अनिल कपिल वार्ड सदस्य पिंकी सहित लगभग 80 लोगों ने भाग लिया बैंक ऐसे कई शिविर लगाता है।