पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 50 महिलाओं को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

शिविर में 50 महिलाओं को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन|हिम प्रोडक्टीविटीसंस्था की तरफ से स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय महिला बैंक के प्रबंधक स्वर्णिम भट्ट सहायक प्रबंधक मांशू ने शिविर में मौजूद करीब 50 महिलाओं को बैंकिंग की जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन बचत की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान श्रम विभाग के कार्यकारी अधिकारी अंशुल सहगल ने भी महिलाअों को जागरूक किया। शिविर के आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी भूमिका जग्गी ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान 70 बैंक खाते भी खुलवाए गए। इस मौके पर सुनीता, आरुवी, भावना, रेखा समेत क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।