पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवेंद्र पेंशनर संघ के प्रधान बने

देवेंद्र पेंशनर संघ के प्रधान बने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | हिमाचलप्रदेश पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के धर्मपुर इकाई के चुनाव होटल पाइन व्यू में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएन निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

इसमें देवेंद्र जीत भंडारी को धर्मपुर यूनिट का अध्यक्ष चुना गया, जबकि नरेश मोहिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोमदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष, बीएस मेहता को महासचिव, रामानंद यादव को कोषाध्यक्ष, सविंद्र सागर को संयुक्त सचिव और नरेंद्र शर्मा को उप-कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र जीत भंडारी ने कहा कि प्रत्येक माह धर्मपुर यूनिट में बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि पेशनरों को पेश रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जा सके।

पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन धर्मपुर इकाई के चुनाव में उपस्थित पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...