पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चायल, सोलन की चोटियों पर हिमपात

चायल, सोलन की चोटियों पर हिमपात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामेंबारिश और ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से पारा नीचे आया गया है। चायल के अलावा सोलन के करोल पर्वत, डमरोग, गलानग, धारों की चोटियों पर इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। शनिवार को सोलन का न्यूनतम तापमान 3.6, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शनिवार सुबह पर्यटन नगरी चायल और कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाले करोल पर्वत पर बर्फबारी होने से क्षेत्र शीतलहर की चपेट में गया। बर्फबारी से चायल घाटी में आने वाले पर्यटक और बारिश बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसान-बागवान खुश हैं। घाटी में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। शनिवार सुबह चायल के सिद्ध बाबा टिब्बा, काली टिब्बा बलोसम में 5 इंच, चायल बाजार और जनेड़घाट में 3 इंच बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद सारे दिन आसमान में बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहा।

खबरें और भी हैं...