पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएफआई ने की देशविरोधी नारे लगाने की निंदा

एसएफआई ने की देशविरोधी नारे लगाने की निंदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के परिसर में लगे देश विरोधी नारों की एसएफआई जिला इकाई सोलन ने कड़े शब्दों में निंदा की है। एसएफआई ने मांग की है कि विश्वविद्यालय परिसर में ऐसी हरकतें करने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसएफआई के जिलाध्यक्ष अमन ठाकुर जिला सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय देश का एक ऐसा परिसर है, जहां पर हर मुद्दे पर खुली बहस होती है और राष्ट्रीय अौर अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर समझ रखने वाला समझदार तबका पढ़ता है, में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करें।

खबरें और भी हैं...