पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में लोक संस्कृति के संरक्षण पर की चर्चा

बैठक में लोक संस्कृति के संरक्षण पर की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | बघाटीसामाजिक संस्था सोलन की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष संतराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम ग्राम पंचायतों, बीडीसी तथा जिला परिषद के चुने हुए एवं नगर परिषद के प्रतिनिधियों को बधाई दी गई और उनसे आग्रह किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में विकास को तेजी से आगे बढ़ाएं। बैठक में बघाटी सामाजिक संस्था के सदस्यों ने लोक कला, लोक संस्कृति, लोक भाषा के संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए नवनिर्वाचित पंचायत, बीडीसी, जिला परिषद तथा नगर परिषद के सदस्यों का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...