पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल स्रोतों की फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की

पेयजल स्रोतों की फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन | सोलनशहर में बढ़ रहे पीलिया मामलों के मद्देनजर शनिवार को बीआरसी जयदेव द्वारा शहर के पेयजल स्रोतों की फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई। शहर के अधिकतर पेयजल स्रोतों की रिपोर्ट संतोषजनक पाई गई है। बीआरसी जयदेव ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता हेमंत तनवर के दिशा-निर्देशानुसार पेयजल स्रोतों की जांच की जा रही है। इस दौरान जिला अस्पताल, नगर परिषद, सिटी हास्पिटल एवं उप मंडलाधिकारी कार्यालय सोलन में पेयजल स्रोतों की जांच की गई।

खबरें और भी हैं...