सिया के राम में पूर्ण शिवा के स्वर
सोलनकेयुवा गायक पूर्ण शिवा इन दिनों मायानगरी मुंबई मेें सुरों का जादू बिखेर रहे हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक सिया के राम में पूर्ण शिवा के गीत दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। सिया के राम में रामचरित मानस की चौपाइयों एवं लोक गीतों का पूर्ण शिवा ने सुरमयी अंदाज में गायन किया है। दिनोंदिन धारावाहिक की लोकप्रियता के साथ-साथ सोलन के इस युवा गायक के सुरों का जादू दर्शकों को सर चढ़ कर बोलता है।
पूर्ण शिवा ने सलमान की फिल्म राम र| धन पायो में म्यूजिक एसिस्टेंट के रूप कार्य किया और अपने गायन का भी लोहा मनवाया। उल्लेखनीय है कि सूरज बडज़ात्या की इस सुपरहिट फिल्म का संगीत खासा लोकप्रिय रहा।
इसके साथ ही पूर्ण शिवा सब टीवी पर प्रसारित चर्चित हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पार्श्व गायन कर रहे हैं। इस धारावाहिक में उन्होंने कई अलग अंदाज मेें कई गीत गाए है। जो दर्शकों को खूब रास रहा है।