पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 हजार रिश्वत लेते जाबली का प्रधान धरा

10 हजार रिश्वत लेते जाबली का प्रधान धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धर्मपुरविकास ब्लॉक की जाबली पंचायत के प्रधान गणेश अत्री को विजिलेंस सोलन की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जाबली पंचायत के एक वार्ड मेंबर ने विजिलेंस सोलन को शिकायत थी कि पंचायत प्रधान गणेश अत्री बीडीसी फंड से आई धनराशि से करवाए गए विकास कार्य के बिल को पास करने की एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। इस पर विजिलेंस विभाग सोलन ने जाल बिछाया। एएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम सोमवार शाम को जाबली पहुंची और जैसे ही 10 हजार रुपए प्रधान को थमाए, विजिलेंस ने उसे धर दबोचा। प्रधान को विजिलेंस की टीम ने धर्मपुर पुलिस थाना लाया। जहां देर शाम तक प्रधान से पूछताछ चली।