- Hindi News
- आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूदी महिला
आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूदी महिला
विश्वधरोहर ट्रैक कालका-शिमला पर सोमवार को सोलन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन चालक की सतर्कता से आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूदी महिला बच गई।
शिमला से कालका रही डाउन मिक्स ट्रेन सुबह करीब करीब 11 बजे सोलन के समीप पहुंची तो सोलन रेलवे स्टेशन से ठीक 100 मीटर पहले अचानक एक महिला ट्रेन के आगे गई। उसके पीछे उसकी एक बेटी भी ट्रैक पर पहुंची। डाउनमिक्स के चालक ने एकदम इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे महिला उसकी बेटी की जान बच गई, वरना एक गर्भवती महिला उसकी बेटी ट्रेन की चपेट में सकती थी। रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को उसकी बच्ची के साथ वहां से स्टेशन लाया।
पति की शराब से तंग
सोलनरेलवे स्टेशन पर सहायक उपनिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सुनील कुमार मलिक कांस्टेबल चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के लिए ट्रैक पर आई महिला का नाम शालू है और वह मूलत: यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका पति मुन्ना राम सोलन में पेंटर का काम करता है। उसको शराब की लत है और इसके कारण पिछले लंबे समय से घर में तनाव चल रहा था। रोज- रोज की लड़ाई से वह तंग चुकी है। उसके दो बेटियां एक बेटा और वह गर्भवती भी है। एक बेटी एक बेटे को वह पति के पास छोड़ कर ट्रैक पर आत्महत्या के लिए गई। आरपीएफ ने उसके पति को रेलवे स्टेशन बुलाया। दोनों पक्षों में बातचीत करवाने के बाद शालू को उसके पति के हवाले किया गया।