8 करोड़ से बनेगा अस्पताल
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने बुधवार को सोलन जिले के अर्की में आयोजित जिला स्तरीय सायर मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि सायर मेला \\\'झोटों का मेला के नाम से भी जाना जाता है, जो झोटों की उत्तम नस्ल की प्रदर्शनी के लिए भी विख्यात है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को धार्मिक समारोहों, मेलों एवं त्योहारों में भाग लेकर इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समूचे प्रदेश को एक सूत्र में पिरोने पर विश्वास रखते हैं और ऐसी राजनीति में उनका विश्वास नहीं है, जो दीर्घकाल में प्रदेश जनहित में नहीं हो।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने अर्की में 45 लाख रुपए की लागत से उपमंडल कार्यालय एवं सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के आवास का उद्घाटन किया तथा 8.10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल अर्की की आधारशिला भी रखी। इस अस्पताल में तीन स्पेशल वार्डों का निर्माण किया जाएगा तथा 7 ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्स-रे इत्यादि की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार की 18 माह की उपलब्धियों का भी ब्योरा दिया।नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री तथा अन्यों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को क्षेत्र में विकास गतिविधियों को कार्यान्वित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
संबंिधतखबर पेज 6 पर
अर्की के सायरोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते मेला कमेटी के सदस्य।
मेले के शुभांरभ के लिए अर्की पहुंचे वीरभद्र सिंह को रथ से मेला स्थल तक ले जाते लोग।
स्थानीय विधायक गोबिंद राम, जिला कांग्रेस