पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा उत्सव के लिए हुआ 25 का चयन

दशहरा उत्सव के लिए हुआ 25 का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनिहार| दशहराउत्सव-2014 की तैयारियों के तहत आदर्श समिति कुनिहार द्वारा सोलन के सुपर किड्स स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत डांस फीवर, सिंगिंग रॉक मॉडलिंग के लिए ऑडिशन लिए गए। सोलन में ऑडिशन प्रेरणा शर्मा, देव तनवर नीरज शर्मा ने लिए। आदर्श समिति कुनिहार के अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने बताया कि यहां करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें डांस, सिंगिंग मॉडलिंग में 25 प्रतिभागियों का चयन दशहरा उत्सव के लिए किया गया। इसमें रूची, बबीता, स्नेहा, नेहा, अदिति, हिना, युवा, निकिता, आकृति, अंकित, शिवानी, पंकज चतर समेत अन्य प्रतिभागी शामिल थे।