- Hindi News
- योजनाओं को पूरा कर बजट का सदुपयोग करेंः शीला
योजनाओं को पूरा कर बजट का सदुपयोग करेंः शीला
िजलापरिषद सोलन की बैठक िजला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कुल 77 मामले चर्चा के लिए रखे गए। िजला परिषद अध्यक्ष शीला ने सदस्यों को योजनाओं को जल्द पूरा कर बजट के सदुपयोग बारे में निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद सदस्य अजायब सिंह राणा द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के रूट एनएच 21 के कार्य, सड़कों की टारिंग, पीने के पानी की समस्या, जंगल की आग जैसे मुद्दे उठाए गए। जिला परिषद सदस्य सोनिया ठाकुर ने कोठी पंचायत के अल्पसंख्यक गांव में पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमैहर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खाली पद को भरने, कुनिहार पंचायत की बरड़ कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन का डाया बढ़ाने के मुद्दे उठाए गए। जिला परिषद के सचिव रमेश शर्मा ने बैठक की कार्य सूची पढ़ी। सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, सदस्य सुमन लता, सरला शर्मा, हुसन चंद ठाकुर, अजय सिंह, कुलविन्द्र कौर, जगदीश पंवर ने भी क्षेत्र सेे संबंिधत मुद्दे रखे।
बैठक में सभी जिला परिषद सदस्यों के अलावा पंचायत समितियों के अध्यक्ष और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
सोलन में जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करती अध्यक्ष शीला।