- Hindi News
- रास्ते को राजस्व िवभाग से िचह्नित कराने की मांग
रास्ते को राजस्व िवभाग से िचह्नित कराने की मांग
ग्रामपंचायत जाबली का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत उपप्रधान नरेश अत्री की अध्यक्षता में डीसी सोलन से मिला। इसमें पंचायत के तहत जाबली से कसौली मंकी प्वाइंट, गढख़ल, नंदोह, धारड़ी, सैंज, कारली, गाही, बांदडी, कोट, लशां आदि गांवों को जाने वाले सदियों पुराने रास्ते को लेकर डीसी से मिला। स्थानीय लोगों ने डीसी से मांग की कि जाबली मुख्य मार्ग से इन गांवों को रास्ता निकलता है।
मार्ग पर स्थानीय लोगों पंचायत और पुलिस विभाग की सहमति से पुलिस सहायता कक्ष बनाया था, लेकिन पुलिस विभाग ने बिना पंचायत स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर पुलिस सहायता कक्ष खाली कर उस कक्ष को होटल के हवाले कर दिया। इस सहायता कक्ष के पीछे की जमीन जाबली स्थित केनवुड होटल के मालिक ने खरीद ली। स्थानीय लोगों ने डीसी को बताया कि होटल द्वारा पुलिस सहायता कक्ष को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उस सहायता कक्ष के पीछे से इन गांवों को रास्ता जा रहा है और उसे बंद करने की साजिश की जा रही है, जिसके संदर्भ में स्थानीय लोगों ने डीसी को इन गांवों को जा रहे सदियों पुराने पैदल रास्ते को निशानदेही करवाकर राजस्व विभाग में िचह्नित करने की मांग की है और पुलिस सहायता कक्ष को उसी स्थान पर सुरक्षित रखने की मांग रखी। डीसी ने तहसीलदार कसौली को मौके पर जाकर रिपोर्ट करने के आदेश दिए। वार्ड सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, सदस्य शकुंतला, महिला मंडल गाही शशि बाला, टेकचंद, लाज किशोर, ओम प्रकाश, अनोखी राम, मनीष, आशीष सहित कई स्थानीय लोग शामिल थे।
डीसी सोलन से मिलने पहुंचा जाबली के लोगों का प्रतिनिधिमंडल।