पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस एकस्पो में छात्रों ने दिखाए हुनर

साइंस एकस्पो में छात्रों ने दिखाए हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसेवीसंस्थान सानसा फाउंडेशन के तत्वावधान में सोलन के पैरागॉन होटल में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल साइंस एक्स्पो 2014 का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने किया है। उन्होंने सांइस एक्सपो में लगी विभिन्न स्कूलों संस्थाओं की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रो. वाजपेयी ने सानसा फाउंडेशन की तरफ से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साइंस एक्सपो में स्थानीय बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, गर्ल्ज स्कूल सोलन, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल और ब्वॉयज स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एक्सपो में निदेशालय विस्तार सीएसआईआर, डीबीटी, आईसीएमआर, कॉफी बोर्ड, सोयल एंड वाटर कंजरवेशन की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सेंट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीटयूट शिमला की तरफ से भी प्रदर्शन लगाई गई। इसमें स्कूल बच्चों को आलू पैदा करने की तकनीक से अवगत करवाया गया। इसमें कुपरी कंचन, कुफरी ज्योति, कुफरी शैल्जा कुफरी हिमालिनी प्रजाति के आलू की प्रदर्शन लोगों के अाकर्षण का केंद्र रही। सानसा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष मनी वशिष्ठ ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान प्रयोगों के लिए एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। सुनील कौशल ने बताया कि साइंस एक्सपो में निदेशालय विस्तार सीएसआईआर, डीबीटी, आईसीएमआर, कॉफी बोर्ड, सोयल एंड वाटर कंजरवेशन जैसे संस्थान भाग ले रहे हैं।

सांइस एक्सपो में लगी प्रदर्शनी में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन के बच्चों ने सोलर कार, टर्निंग ऑटो हॉर्न यूटीलाइजेशन ऑफ सोलर नर्जी पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। इससे स्कूल शिक्षक रूचिका बक्शी के मार्गदर्शन में विमुख, गगन, रितिक, रिपू, धैर्य, मोहित रैशव, देवांशू, प्रवीन, सचिन, बलराज ने तैयार किया है। छात्रों ने बताया कि टर्निंग ऑटो हॉर्न पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने में मददगार हो सकती है। इसी तरह रिपू धवन, ऋषव का वाटर पीयूरीफिशन का माडॅल काफी पंसद किया गया। गीता आदर्श विद्यालय स्कूल की सृष्टि, प्रेरणा, जसप्रीत, हिमांशु, अक्षिता, अलिशा की तरफ से ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट के मॉडल को प्रदर्शित किया। विशेष वानिका ने वेन डीडक्शन और साहिल ने पाेर्टेबल चार्जर के मॉडल को दर्शकों की सराहना मिली।

साइंस एक्सपो में प्रदर्शनी को द