पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट ओपन प्रणाली पर िबफरे टीचर

स्टेट ओपन प्रणाली पर िबफरे टीचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलराजकीयअध्यापक संघ की बैठक वीरवार को ऊना में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष पीसी कपूर ने की। बैठक में सोलन, सिरमौर ऊना समेत अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अध्यापक संघ ने विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एसओएस (स्टेट ओपन स्कूल) शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा बोर्ड को इसके क्रियांवयन को लेकर नए सिरे से योजना बनानी चाहिए। ताकि स्कूलों के शैक्षणिक माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है।

एसएमसीके जरिए हो रही भर्ती पर उठाए सवाल : प्रदेशाध्यक्षपीसी कपूर ने एसएमसी (स्कूल प्रबंधन कमेटी) के तहत रखे जाने वाले अध्यापकों की नियुक्ति के निर्णय पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निर्णय करने से सरकार को गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसएमसी के माध्यम से शिक्षक रखने की नीति तर्कसंगत नहीं है।

कपूर ने एडहॉक प्रिंसिपल हैडमास्टर की सेवाओं को नियमित करने की मांग भी उठाई। ताकि उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल सके। कपूर ने कहा कि डीपीई की प्रमोशन पर ग्रेड पे मेें रही विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीईटी के रूप में उन्हें 4400 ग्रेड पे मिलती है। जबकि प्रमोशन के बाद डीपीई बनने पर यह ग्रेड बढ़ने के स्थान पर 3600 रह जाता है। उन्होंने पैराटीचर्स को रेग्युलर करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की भी मांग की है। वहीं 4-9-14 के लंबित मामलों को निपटाने में भी तेजी लाने का आग्रह किया।

कौन-कौनरहे मौजूद : इसमौके पर जिला के वरिष्ठ अध्यापक नेता संघ के पूर्व अध्यक्ष चमन लाल चौधरी, प्रदेश के मुख्य सलाहकार उमेश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सुखदेव पाठक, शिमला जिलाध्यक्ष गुलजार हसन, सिरमौर से राजकुमार शर्मा, संदीप मेहता, दिनेश सूद, सोलन से राजवंत चंदेल, हेमराज गुप्ता, रामसरन गौतम, सुरेंद्र सिंह, सोहन लाल चौधरी, राजेंद्र कुमार, ऊना केएन बाली, पीईटी चमन लाल समेत कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय चुनाव नवंबर में चंबा जिला में आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि नंवबर के दूसरे शनिवार को ये चुनाव करवाए जाएंगे। उन