एसएफआई ने शुरू किया 24 घंटे का प्रदर्शन
पांवटा साहिब| श्रीगुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चुनाव पर रोक के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। वीरवार को क्रमिक अनशन पर तीन छात्र सुभाष, पपिंद्र राजेश अनशन पर बैठे हैं। एबीवीपी के छात्र नेता राजीव शर्मा सौरभ गुप्ता ने बताया कि राज्य कमेटी के आहवान पर कालेज इकाई ने क्रमिक अनशन शुरू किया है। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह इसी तरह क्रमिक अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ी हुई ीस चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाने का निर्णय नहीं लेती उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं करवा रही है। यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होगा। इस मौके पर एबीवीपी के सौरव, राजीव, रजत, युगल, अजमेर, अरविंद, नेहा, गीतांजली, कोमल, रितु, मंजू रजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फीस बढ़ौतरी को लेकर 24 घंटे का प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता।
भास्कर न्यूज| सोलन
डिग्रीकॉलेज सोलन की एसएफआई इकाई ने वीरवार को फीस बढ़ौतरी के खिलाफ 24 घंटे का प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिसर अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने बताया कि इस दौरान एसएफआई वीसी हटाओ शिक्षा बचाओ और प्रदेश सरकार को हटाओ के मुद्दे काे बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वीसी लगातार फीस बढ़ौतरी कर रही है। छात्रों की तरफ से किए जा रहे शांतिपूर्ण विराेध कर रही है लेकिन वीसी के तानाशाही को रोकने के लिए इकाई ने अपना आंदोलन उग्र करने का निर्णय लिया है। परिसर सचिव रॉकी ने बताया कि कुलपति और प्रदेश सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाई है लेकिन फीस बढ़ौतरी कर बहुत बड़ी गलती की है। इससे के खिलाफ प्रदेश भर के छात्र लामबंद है। उन्होंने कहा किसी भी तरह की क्षति की जिम्मेदारी कुलपति प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि छात्र विरोधी नीतियों के चलते आगामी पंचायतीराज निकाय चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।