पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवद्युत बोर्ड को िदया 330 करोड़ रुपए का उपदान

िवद्युत बोर्ड को िदया 330 करोड़ रुपए का उपदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने अर्की के दो दिवसीय सायर मेले के दूसरे दिन अखाड़ा पूजन के बाद सायर मेले की कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के लिए विकास सुनिश्चित बना रही है और सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा, सिंचाई सुविधा और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर इस वित्त वर्ष में कुल बजट का 38.30 प्रतिशत व्यय किया जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश विद्युत् बोर्ड निगम लिमिटेड को 330 करोड़ रुपए उपदान के रूप में प्रदान किए हैं। प्रदेश में सभी राशनकोर्ड धारकों को सस्ती दरों पर आवश्यक खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने पर इस वित्त वर्ष में 220 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेषकर सोलन जि़ले में सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और वर्ष 2014-15 में राज्य में 4000 हैक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को सब्जी उत्पादन के अधीन लाया जा रहा है। इस कार्य पर 55 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए इस वित्त वर्ष में 618 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, 448 हाई स्कूलों पांच स्मार्ट स्कूलों आईसीटी स्कूल योजना के दूसरे चरण के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अर्की क्षेत्र की जो भी मांगे और समस्याएं उनके समक्ष रखी गई हंै उनके लिए मुख्यमंत्री से समुचित धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।

नगर पंचायत अर्की तथा सायर मेला समिति की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सदस्य 20-सूत्रीय कार्यान्वयन समिति सतीश कश्यप ने मुख्यातिथि को स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि अर्की के सायर मेले की पहचान को बनाए रखा जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष हरिराम कौंडल, एसडीएम अर्की एलआर वर्मा,