पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जापान में प्रतिनिधित्व करंेगी परमार बहनें

जापान में प्रतिनिधित्व करंेगी परमार बहनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकी दो सगी बहनें, कल्पना परमार सीमा परमार जापान में होने वाली एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों वीरवार को टीम के साथ जापान रवाना हो गई हैं। जापान के कीटाकामी स्टेडियम में होने वाली 18वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाडिय़ों की टीम में हिमाचल प्रदेश की ओर से कल्पना और सीमा के अलावा सुबेदार सुरेश चंद ही शामिल हैं।

कोयंबटूरमें चयन

फरवरी-2014में कोयंबटूर में हुई राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कल्पना और सीमा का चयन जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ था। जापान रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे देश के लिए पदक जीतने के जज्बे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं। दोनों बहने शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद नियुक्त हैं और कल्पना सोलन और सीमा नाहन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

क्या है मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन

मास्टरएथलेटिक्स एसोसिएशन में 35 साल से ज्यादा आयुवर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। आयु का पड़ाव पूरा कर चुके खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने के लिए इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह एसोसिएशन जिला स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती है। जापान में देश का प्रतिनिधित्व करेगी

नाहन निवासी सीमा परमार ने बताया कि जापान में हो रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वह जैवलिन थ्रो और शॉट पुट में हिस्सा ले रही है। सीमा परमार सीनियर सेकंडरी स्कूल ददाहू में प्रवक्ता इतिहास के पद पर कार्यरत है। सीमा परमार सॉफ्टबॉल की इंडिया टीम की वाइस कैप्टन रह चुकी हैं।

सोलन निवासी कल्पना परमार ने बताया कि वह प्रतियोगिता में 1500 मीटर 5000 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कल्पना परमार ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में इतिहास प्रवक्ता हैं। इससे पहले वह हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।