बस स्टैंड्स में लगाए जाएंगे कैमरे
जिला मुख्यालय और उपमंडलों के बस स्टैंड्स में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी से करार किया जा रहा है। इस व्यवस्था से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। आरएनबत्ता, एमडी, एचआरटीसी
चोरी की घटनाएं रुकेंगी
न्यूबस स्टैंड सोलन पुराना बस स्टैंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यहां पर कई बार ठगी जेब कतरने की घटनाएं हो चुकी है। न्यू बस स्टैंड में पिछले दिनों किसी अज्ञात शख्स ने एक व्यक्ति से 26 हजार ठग लिए। इसकी सिटी चौकी में भी शिकायत दर्ज है। इसी तरह पुराना बस स्टैंड में कई बार महिलाओं के गले की चेन स्नैचिंग के मामले सामने चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि शहर के दोनों बस स्टेंड में समय रहते सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। इससे आपराधिक तत्वों को पकड़ना आसान होगा।
मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जिलामुख्यालय सहित उपमंडल स्तर के बस स्टैंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से यहां पर कई बार आपराधिक घटनाएं होती रहती है। बस स्टेंड में चेन स्नैचिंग, सामान चोरी होना, जेब कतरने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसके अलावा महिलाओं से छेड़खानी, बसों की आवाजाही समय पर होने जैसे समस्या भी आम है। बस स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे लगने से जहां आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा वहीं यात्रियों को भी असुरक्षा का भाव नहीं रहेगा। इससे बस स्टैंड में गंदगी फैलाने वाली तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
भास्कर न्यूज| सोलन
यात्रियोंको बेहतर सुविधाएं देने के लिए एचआरटीसी जिला मुख्यालय उपमंडलों के बस स्टैंड को जल्द ही ऑन लाइन करेगी। इसके तहत सोलन के न्यू बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसी तरह यहां पर ऑन लाइन बुकिंग की भी सुविधा शुरू करने की योजना है। सोलन सहित प्रदेश के अन्य मुख्य बस स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एचआरटीसी ने इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन से टाईअप किया है। प्रदेश में अभी तक टूटी कंडी शिमला के आईएसबीटी बस स्टैंड में ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।