पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय आजीविका मिशन को लेकर चर्चा

राष्ट्रीय आजीविका मिशन को लेकर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| महिलासमाज शिक्षा आयोजिका एंव महिला ग्राम विकास संयोजिका महासंघ की बैठक सोलन इकाई की प्रधान आशा रानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय आजीविका मिशन को लेकर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह मिशन महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर महिला समाज, शिक्षा आयोजिका और खंड स्तर पर महिला समाज शिक्षा संयोजिका ग्राम विकास संयोजिका कार्य कर रही है लेकिन जिला स्तर पर नियुक्त सेवानिवृत अधिकारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन को पूरी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। इसके चलते जिला, खंड ग्राम संयाेजिकाओं को कार्य करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सरकार से इस पद पर विभाग से संबंधित विषय वाले अधिकारी की ही नियुक्ति की जानी चाहिए।