पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली संध्या में बार्बी, नरेंद्र ने नचाया सोलन

पहली संध्या में बार्बी, नरेंद्र ने नचाया सोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायनामिकइंडिया युवा मंडल की ओर से आयोजित ठोडो ग्राउंड में शुरू हुए हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या एमटीवी स्टार बार्बी राजपूत और पहाड़ी गायक नरेंद्र रंजन के नाम रही। बार्बी ने जहां हिंदी फिल्मों के मशहूर गानों से लोगों को मनोरंजन किया तो रंजन के रोहड़ू जाणा मेरी आमिए पर दर्शक झूम उठे। रविवार रात शुरू हुआ हिमाचल उत्सव आठ दिन तक चलेगा। उत्सव का उद्घाटन डीसी सोलन मदन चौहान ने किया।

उत्सव के पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। एमटीवी कलाकार बार्बी राजपूत के आओ हजूर तुमको, एक मैं और एक तू, जाने मेरे दिल को जैसे गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। जबकि पहाड़ी गायक नरेंद्र रंजन ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उन्होंने रोंजीया मामा, रोहडू जाणा मेरी आमिए, हो मरी प्रिती जिंटा सहित कई नाटियां पेश की। नरेंद्र रंजन देर रात तक दर्शकों को अपने गीतों पर झुमाते रहे। डायनामिक युवा मंडल के प्रधान पंकज सूद ने कहा कि यह उत्सव ठोडो मैदान में आठ दिनों तक चलेगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण रात को होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। उन्होंने बताया कि उत्सव में स्कूली बच्चों के ग्रुप डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस दौरान छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित डांस पेश किए जाएंगे। हिमाचल उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 60 व्यापारियों ने दुकानें सजाई हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले, मौत का कुआं और अन्य कई मनोरंजन के माध्यम यहां पर पेश किए गए है। इस अवसर पर युवा मंडल के प्रधान पंकज सूद, उपाध्यक्ष कीर्ति कौशल और महासचिव मुकेश शर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सोलन में आयोजित हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने जुटे दर्शक।

प्रस्तुति देते लोक कलाकार नरेंद्र रंजन।

प्रस्तुति देती पाशर्व गायिका बार्बी राजपूत।