पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्तों के आतंक से बच्चे परेशान

कुत्तों के आतंक से बच्चे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन| शहरमें इन दिनों स्कूली बच्चे कुत्तों बंदरों के आतंक से स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। शहर में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ चुका कि पिछले कुछ दिनों में 25 लोगों को कुत्ते के काटने के चलते अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने पडे़ हैं। शहर की हर गली मौहल्लों में कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं लेकिन हैरानी की बात है कि नगर परिषद आंखे मूंदे बैठी है।

सोमवार को सेर कलीन क्षेत्र में कुत्तों के डर से स्कूली बच्चे रास्ते में ही रुके रहे। स्थानीय निवासी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों के झुंड गली मौहल्लों रास्तों में बैठे रहते हैं। इसके चलते कई बार बच्चों महिलाओं पर हमले हो चुके हैं। उन्होंने नगर परिषद से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।